हरिद्वार पुलिस ने दबोचे 02 शातिर चोर, घर में घुस कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम

 

रानीपुर  हरिद्वार

दिनांक 15.10.2023 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत को दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर में दिलशाद अली पुत्र अख्तर अली नि0 ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार के घर में घुसकर चोरी करने संबंधी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 02 अभियुक्तों दानिश पुत्र अनीस व मुबारिक पुत्र आबिद को चोरी के सामान (चाँदी की पायल व ₹2000 नगदी के साथ दबोचा गया।

वादी दिलशाद अली उपरोक्त की तहरीर पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 466/23 धारा 454, 380, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- दानिश पुत्र अनीस नि0 ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार
2- मुबारिक पुत्र आबिद नि0 ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार

*बरामदगी-*
1- चांदी की पायल- 01 जोड़ी
2- ₹2000 नगदी

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 अमित नौटियाल
2- हे0का0 सन्दीप सेमवाल
3- का0 अजय कुमार
4- का0 गम्भीर तोमर

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *