कप्तान को मिले इनपुट बन रहे हैं हरिद्वार पुलिस की सफलता की कुंजी

लक्सर हरीद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उतराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान’’* के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह को मिले इनपुट के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए कल दिनांक 25-06-2023 को अभियुक्त वकील के घर संयुक्त रूप से मारे गए छापे में लगभग 3.7 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की थी। प्रकरण में N.D.P.S. की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त वकील को जिला कारागार में दाखिल किया गया।

वकील से पूछताछ के दौरान मिली अन्य जानकारी के आधार पर मुख्य अभियुक्त के साथी की तलाश में यू०पी० और बिहार के विभिन्न जिलों में डेरा डाले बैठी पुलिस टीम ने सर्विलांस एवं इनपुट के आधार पर दिनांक 25-06-23 को अभियुक्त असलम अंसारी को लखनऊ (उ0प्र0) के कैसरबाग क्षेत्र से दबोचा।

पेशे से नाई का काम कर रहा अभियुक्त असलम अंसारी भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र चंपारण बिहार का निवासी है जो अभियुक्त वकील व एक अन्य के साथ मिलकर लंबे समय से चोरी छिपे चरस की तस्करी का काम कर रहा था। अन्य अभियुक्त की तलाश में टीमें निकल चुकी हैं। अभियुक्त असलम अंसारी को मा0न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

*अभियुक्त का विवरण-*
असलम अंसारी पुत्र आमिर अंसार निवासी ग्राम भैंसालोटा थाना वाल्मीकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार.

*पुलिस टीम*
1- उ०नि० मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी सुल्तानपुर)
2- का0 अजीत तोमर
3-का0 रविंद्र खत्री (CIU रूडकी )

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *