हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा, हरिद्वार पुलिस ने किया राज से पर्दाफाश

लक्सर. हरीद्वार

जान से मारने की नियत से गोली मारने सहित विभिन्न आरोप के आधार पर दिनांक-04.07.2023 को कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमा विवेचना आगे बढ़ने के साथ नई और क्रूर तस्वीर सामने लेकर आया है।

एसएसपी द्वारा गहरी और स्पष्ट विवेचना करने के निर्देश मिलने पर हर संभावित एंगल को टटोल रहे विवेचक को पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि मुख्य अभियुक्त संजीव कुमार का दिल अपने छोटे बेटे आवेश के दोस्त मोन्टी पर आ गया था, जिसके चलते संजीव कुमार द्वारा मोंटी को कुछ रूपये व विभिन्न प्रलोभन देकर अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव दिया जा रहा था।

काफी दबाव डालने के बाद भी सफलता न मिलने पर संजीव ने योजना के मुताबिक अपने साथी मनीर के साथ मिलकर मनीर को देशी तमंचा व कारतूस देकर खुद अपने दाहिनी बाजू पर तमंचे से फायर कराया गया। संजीत ने घायल होने के बाद खुद ही अपने मोबाइल से ही पुलिस को सूचना दी थी।

विवेचना में नई जानकारी सामने आने पर पुलिस टीम ने मुख्य षड़यंत्रकारी संजीव कुमार व उसके साथी मनीर को दिनांक 07.07.2023 को दबोचकर घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस अलावलपुर के खेतों से बरामद किए। मुकदमें में धारा-307,506,323 भादवि व नामजद मोंटी व प्रिंस के नाम हटाकर *धारा-389,211,120Bभादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट* की बढोत्तरी की गयी है। अभियुक्तों संजीत व मनीर को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम आरोपी जिनके विरुद्ध धारा-307,323,506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था -*

मोन्टी पुत्र कुमेर निवासी ग्राम सोपरी रायसी लक्सर
प्रिंस पुत्र कुमेर निवासी ग्राम सोपरी रायसी लक्सर

*पकड़े गए अभियुक्त-*
01. संजीव पुत्र कालूराम निवासी-ग्राम अलावलपुर लक्सर जिला हरिद्वार
02. मनीर पुत्र इद्दू निवासी- ग्राम बाकरपुर लक्सर जिला हरिद्वार

*बरामदगी-*
तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस

*पुलिस टीम-*
01. SHO लक्सर अमरजीत सिंह
02. SI मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी सुल्तानपुर)
03. C. गंगा सिंह
04. C. अजीत तोमर
05. C. गोविन्द

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *