हरिद्वार विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज बहादराबाद क्षेत्र के अर्न्तगत हितबद्ध व्यक्ति व आदि भगतनपुर आबिदपुर गांव इक्क्ड कलां शमशान के बगल में , तहसील व जिला-हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया , श्री यूनूस झबरेडा वाले व श्री शमशाद मासूक/हितबद्ध व्यक्ति ,बिलाल मस्जिद के आगे , सराय-बहादरपुर रोड , ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया , हितबद्ध व्यक्ति व आदि ,बिलाल मस्जिद से आगे डी0डी0 एन्कलेव ग्राम-सराय हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया ,श्री हाजी कासिम व हितबद्ध व्यक्ति बिलाल मस्जिद से आगे साई, संस्कार स्कूल से आगे, सराय जिला-हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया ,श्री गुलजार व महन्नूधीन , ग्राम- सराय बहादरपुर रोड जिला-हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया एवं श्री कासीम पुत्र श्री पीरबक्श व हितबद्ध व्यक्ति , के0जी0एन0 एन्कलेव , निकट मस्जिद ऑक्सफोर्ड एकेडमी के सामने, सराय फाटक से पहले जिला-हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूडी ,क्षेत्रिय सुपरवाइजर व् स्टाफ के द्वारा सील किया गया। साथ ही हरिद्वार सेक्टर में आज दिनांक 3 दिसंबर 2022 को श्री संजय सुरी आदि संपत्ति स्वामी द्वारा विष्णु घाट पर 4 मंजिला भवन का निर्माण जो अवैध रूप से निर्माण किया गया था प्राधिकरण द्वारा सील किया गया।
प्राधिकरण की टीम में सहायक अभियंता टीपी नौटियाल, अवर अभियंता शिशुपाल सिंह राणा, तकनीकी सहायक मोहित खर्कवाल आलोक नौटियाल उज्जवल शर्मा, सुपरवाइजर संजय कुमार , नंदन सिंह नेगी पुलिस फोर्स की उपस्थिति में अवैध निर्माण को सील किया गया।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
……………….

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *