हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

हरिद्वार– जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी। 
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज डा0 अरविन्द व हितबद्ध व्यक्ति आदि द्वारा मिस्सरपुर सत्संग भवन से आगे, निकट बाला जी डेरी, लक्सर रोड हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को पूर्व में सील किया गया था। विपक्षी द्वारा सील को क्षतिग्रस्त किया गया था, जिसके उपरान्त विपक्षी डा0 अरविन्द व श्रीमती उषारानी के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई तथा अनाधिकृत कालोनी को सचिव ह0रू0वि0प्रा0 श्री उत्तम सिंह चौहान ,उपजिलाधिकारी श्री पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता श्री पंकज पाठक एवं पुलिस बल की उपस्थिति में अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूडी व प्राधिकरण स्टाफ द्वारा सील किया गया। साथ ही श्री नरेन्द्र भास्कर द्वारा रोहाल्की रोड बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, हितबद्ध व्यक्ति व आदि द्वारा रामानन्द इन्स्टीट्यूट माया विहार के पीछे ज्वालापुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी दक्षिता एनकलेव एवं हितबद्ध व्यक्ति व आदि द्वारा गंगा विहार के सामने, रामानन्द कॉलेज रोड, ज्वालापुुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूड़ी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम ने सील किया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *