हरिद्वार पुलिस ने दबोचे 02 शातिर दुपहिया वाहन चोर

गंगनहर. हरीद्वार
कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 22 व 23/04/23 को अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी की 03 घटनाओं को अंजाम दिया था।

घटना के खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर ही ईदगाह रोड गंदे नाले के पास से 02 अभियुक्तों अजय धीमान उर्फ फिल्टर व अमन उर्फ मच्छी को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी की 02 अन्य मोटर साइकिल भी बरामद की थी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*1* अजय उर्फ फिल्टर पुत्र सतीश धीमान निवासी माता वाला बाग पुरानी तहसील रुड़की कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार
*2* अमन उर्फ मच्छी पुत्र राजकुमार निवासी माता वाला बाग पुरानी तहसील रुड़की कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*

1- बाइक स्प्लेंडर प्लस- 02
2- बाइक स्प्लेंडर एनएक्सजी- 01

*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज शर्मा
3- उप निरीक्षक अजय बिष्ट
4- उपनिरीक्षक सुभाष कुमार
5- हेड कांस्टेबल लखपत
6- का0 कांस्टेबल भूपेंद्र

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *