हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जमालपुर कलां में हुए प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने 04 दिन बाद खुलासा

 हरिद्वार समाचार–  हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जमालपुर कलां में हुए प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने 04 दिन बाद खुलासा कर दिया है। प्रोपर्टी से जुड़े लेने-देन के तहत उपजे विवाद में ही प्रोपर्टी डीलर रविन्द्र की हत्या की गई थी। मृतक प्रोपर्टी डीलर के रिश्तेदार पेनल्टी मामा उर्फ किशोर कुमार ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था, हरिद्वार पुलिस ने पेनल्टी की मदद करने वाले विनोद शर्मा और धर्मेंद्र नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हरिद्वार एसएसपी कार्यालय में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने हत्याकांड का खुलासा किया।

एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि मृतक रविन्द्र के मित्र सुखपाल का आरोपी विनोद शर्मा के साथ लेन-देन का विवाद चल रहा था, 18 जुलाई को एक बर्थडे पार्टी में सभी लोग इकठ्ठा हुए और विवाद सुलझने की बजाय आपस मे दोनो पार्टियों का झगड़ा हो गया। रात को पेनल्टी मामा उर्फ किशोर ने रविंद्र के घर जाकर सोए हुए रविन्द्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्याकांड में विनोद शर्मा और धर्मेंद्र ने भी पेनल्टी की मदद की थी, इन दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेनल्टी की निशानदेही पर विनोद शर्मा के घर से हत्या में प्रयुक्त किया गया एक देसी 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा भी की है।

Related Posts

मंगलौर पुलिस द्वारा 16.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर दबोचा

मंगलौर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली…

पडोसी को मार पीटकर डराने धमकाने वाले 04 आरोपियो को पुलिस ने धर दबोचा

हरिद्वार 13.08.2026 को वादी मोहित चौधरी पुत्र देवेन्द्र चौधरी नि0 एच-135 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि दिनांक 13.08.26 को प्रातः वह अपने घर शिवालिक नगर से BHEL…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *