हूटर का शोक युवक को पड़ा महंगा, कटा 20,000 से अधिक का चालान

 रानीपुर हरिद्वार 

आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत शहर में लगी आचार संहिता का पालन कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी को कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जिसके अनुपालन में आज रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने गश्त ए०टी०एम० चौक के पास एक काले रंग की स्विफ्ट पीछे बिना नंबर प्लेट नो पार्किंग में खड़ी थी को रोकने की कोशिश की गई तो वाहन चालक द्वारा अपने वाहन मे लगे हूटर को बजाकर भागने का प्रयास किया गया जिसको पुलिस टीम द्वारा कुछ आगे जाकर रोक गया। गाड़ी की आगे लगी नंबर प्लेट UK 08 AY 8811 के संबंध में जानकारी करने पर उक्त कार सफेद रंग की होना पाया गया जिसको वाहन स्वामी द्वारा मॉडिफाई कर ब्लैक किया गया है ।

उक्त वाहन के संबंध में पूर्व में भी शिवालिक नगर क्षेत्र में हूटर बजाकर
हुड़दंग मचाने की सूचना मिल रही थी वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन संबंधी कोई कागजात नहीं थे जिसपर हरिद्वार रानीपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को मोटर अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में सीज किया गया।

*नाम पता वाहन चालक*
चिराग पुत्र विजय शर्मा निवासी कृपाल नगर सिडकुल।
वाहन स्वामी सतपाल शर्मा पुत्र स्व० बंशीराम निवासी उपरोक्त

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *