भगवानपुर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गोवंश तस्करी एवं गोकशी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।   

उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 08.02.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरौडा में गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक खींचकर कटान हेतु ले जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकरौडा में दबिश दी गई, जहां से 03 गोवंशीय पशुओं को कटान से पूर्व ही जिंदा बचाया गया।

मौके से आजम पुत्र सउद, निवासी ग्राम सिकरौडा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

कुछ तस्कर मौक़े से फ़रार होने में सफल रहे जिनकी तलाश हेतु पुलिस दबिश दे रही है।

*नाम पता आरोपित*
आजम पुत्र सउद निवासी ग्राम सिकरौडा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
03 जिंदा गोवंशीय पशु

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 मुकेश नौटियाल
2. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
3. का0 अजय चंदेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *