फायरिंग की घटना कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने वाले अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक गिरफ्तार कर भेजा जेल

 हरिद्वार
दिनांक 09-08-2025

थाना खानपुर पर दिनांक 25-07-2025 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम न्यामतपुर में 01 व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर कुछ लोगों के साथ मारपीट की है।जिस संबंध में थाना खानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 169/ 25 धारा125, 115(2),351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि आकाश उर्फ कान्हा पुत्र पहल सिंह निवासी खेड़ी लक्सर द्वारा लेनदेन के विवाद में ग्राम नियामतपुर में वादी के साथ मारपीट की थी और उसके बाद गांव में हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर निरीक्षक खानपुर द्वारा अभियुक्त की तलाश /गिरफ्तारी हेतु अलग –अलग टीमों का गठन कर मुखबिर मामूर किए।

उपरोक्त क्रम में कुशल सुरागरसी पतारसी व सटीक जानकारी पर दिनांक 08-08-2025 की रात्रि को अभियुक्त आकाश उर्फ कान्हा पुत्र पहल सिंह निवासी खेड़ी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को नियामतपुर से राणा फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार गर्भ विधिक कार्यवाही की गई l

*नाम पता अभियुक्त-*
1-आकाश उर्फ कान्हा पुत्र पहल सिंह निवासी ग्राम खेड़ी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी*
–1 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस

*पुलिस टीम*
1.SHO श्री रविन्द्र शाह
2.उ0नि0 समीप पाण्डे (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)
3-का0 अरविन्द सिंह रावत
4.का0 बलवीर सिंह
5.का0 रितिक

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *