हरिद्वार पुलिस ने ₹5000/- के ईनामी को अवैध तमन्चा के साथ धर दबोचा

हरिद्वार 

दिनांक 05.10.2025 की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुड्डू पुत्र रामलाल निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर हिरासत में लिया गया।

जिसके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर आयुद्ध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया इसके अलावा आरोपी द्वारा पूछताछ मे अपने अन्य साथियो 1- पीयूष उर्फ बॉबी पुत्र अनुप सिंह 2- शुभम पुत्र सोमपाल निवासीगण ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार आदि के साथ मिलकर गिरोह बनाकर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत किसानो के खेतो मे लगे ट्यूवैलो से मोटर, स्टार्टर आदि चोरी करना बताया तथा चुराये गये सामान को संजय कबाडी को बेचना बताया।

आरोपी के गिरोह के तीन सदस्य पीयूष उर्फ बॉबी, शुभम व संजय कबाडी को दिनांक 29/30.09.2025 को मंगलौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोराई गई मोटर, स्टार्टर सहित अन्य सामान बरामद कर जेल भेजा गया। अन्य विधिक कार्यवाही जारी।

*नाम पता आरोपी*
गुड्डू पुत्र रामलाल निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

*पुलिस टीम*
1- प्र0नि0 अमरजीत सिंह
2- उ0नि0 रामबहादुर क्षेत्री
3- का0 तेजपाल सिंह
4- हो0गा0 शिवकुमार

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *