ग्राउंड जीरो पर जवानों की कसरत हुई सफल, अपहृत बच्ची सकुशल बरामद

हरिद्वार

बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से एक दो साल की बच्ची चोरी मामले में तत्काल प्रभावी धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए हरिद्वार पुलिस ने मात्र 04 घंटों के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अलग-अलग नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस, A.H.T.U. व C.I.U. हरिद्वार की 05 संयुक्त टीमें गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही जनपद संवेदनशील स्थान ,बॉर्डर, बस अड्ड़े व रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को टटोलने के लिए एलर्ट जारी करते हुए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई।

मैन्युअल पुलिसिंग एवं डिजिटल सबूत के माध्यम से पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद चुरायी गयी बच्ची ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में मिली। अब तक जुटाए गए सबूतों को जोड़कर पुलिस टीमें अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी हुई हैं।

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *