गौ तस्करो के खिलाफ कार्यवाही

 रानीपुर हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौकशी/पशुओ के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कल दिनांक 05.08.2025 को कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम गढ में धन्नू पुत्र रशीद व उसके भाई बाला ने मिलकर गौवध किया था तथा दोनो घर में गौमांस विक्रय कर रहे है।

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुये ग्राम गढ से आरोपी 1.धन्नु पुत्र रसीद नि0 ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को गौमांस की कांट छाट करते हुये पकड़ा गया तथा एक आरोपी बाला पुत्र रशीद नि0 ग्राम गढ रानीपुर हरिद्वार फरार हो गया।

मौके पर आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरणो की बरामदगी की गयी ।

पुलिस द्वारा आरोपी धन्नु व फरार आरोपी बाला उपरोक्त के विरूद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
1- धन्नु पुत्र रसीद नि0 ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।

*बरामदगी-*
कुल 10 किलो गौमांश व गौकशी उपकरण।

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 अर्जुन कुमार,
2- का0 489 हरीश राणा,
3- हो0गा0 ब्रह्मपाल,

Related Posts

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार *दिनांक 06.09.2026 को वादिया द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने…

मंगलौर पुलिस द्वारा 16.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर दबोचा

मंगलौर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *