चाईनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार की कटी गर्दन

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर ने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर शीर्षक ‘‘चाईनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार की कटी गर्दन’’ का संज्ञान लिया है, जिसमें वर्णित किया गया है कि चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाईक सवार श्री योगेश पुत्र जयपाल निवासी मोहम्मदपुर थाना बिहारीगढ़ की गर्दन कट गई है। पुलिस द्वारा घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए हायर संेटर रेफर कर दिया है।
इस प्रकार की घटनाओं को रोकने तथा मानवीय सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जनहित में जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनपद हरिद्वार में चाईनीज मांझे के क्रय-विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित कर दिया है। यदि किसी स्तर पर भी चाईनीज मांझे का प्रयोग किया जाना अथवा विक्रय किया जाना पाया जाता है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये हैं

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *