अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन

हरिद्वार 10 अक्टूबर 2025
सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए।
जनपद व तहसील हरिद्वार के ग्राम विशनपुर कुण्डी में अवैध भण्डारण की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में ग्राम विशनपुर कुण्डी स्थित मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के पक्ष में स्वीकृत रिटेल भण्डारण का विभागीय दल द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में आज शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के रिटेल भण्डारण को मौके पर सीज करते हुए ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा

रुड़की* हरिद्वार दिनांक 19.12. 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24…

ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमला मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन

लक्सर हरीद्वार दिनांक 21.03.2026 को आवेदक रिजवान पुत्र जहीर हसन निवासी खेडी खूर्द थाना कोतवाली लक्सर द्वारा थाने पर तहरीर बाबत विपक्षी द्वारा उसके व परिजनो के साथ मारपीट व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *