देवभूमि को पनाहगार समझ अन्य राज्यों में वारदात कर यहां आ रहे बदमाश रहें सचेत, बख्शा नही जाएगा – एसएसपी अजय सिंह*

बहादराबाद. हरीद्वार

फरीदाबाद हरियाणा में प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद से तमंचे और चाकू के दम पर हुंडई 𝒊10 कार, मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाशों ने मामला ठंडा होने तक देवभूमि की शरण लेनी चाही लेकिन हरिद्वार पुलिस की चौकसी ने बदमाशों के इरादों पर पानी फेर दिया। झटका कुछ इतना गहरा था कि बदमाश कार मौके पर ही छोड़ खेतों में भागने को मजबूर हो गए।

कल दिनांक 28-1-2023 को बहादराबाद टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान हुई इस घटना की चर्चा कुछ पल में ही हरिद्वार से हरियाणा तक पहुंच गई। हरिद्वार की तरफ से तेजी से रुड़की की तरफ आ रहे वाहन को पुलिस की चैकिंग देख अचानक ब्रेक लगाने पर मजबूर होना पड़ा। खौफ का आलम कुछ ऐसा था कि वाहन में बैठे तीनों बदमाश वाहन को किनारे खड़ा कर तेजी से टोल प्लाजा के पीछे स्थित खेतों की तरफ भागे।

वाहन को चेक करने पर 02 मोबाइल, 4 चेक, पर्स, क्रेडिट कार्ड व 2 नंबर प्लेट बरामद हुई। जानकारी जुटाने पर ज्ञात हुआ कि तीन बदमाश दिनांक 27-01-2023 को समय 19:30 बजे फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र से कार लूटकर भागे थे, जिस संबध में संबंधित थाने द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए गन्ने के खेतो में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से हरिद्वार में उनके द्वारा कारित गतिविधियों की जांच की जा रही है।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *