आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी

देहरादून – विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी गई है और साथ ही कई लोगों पर मुकदमा दर्ज भी किया गया है। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान ने बताया कि शनिवार को आबकारी टीम द्वारा 26 स्थानों पर छापेमारी कर 43 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम द्वारा ऋषिकेश में भी दबिश देते हुए 30 देसी पव्वे व 25 अंग्रेजी पव्वे बरामद कर अभियुक्त मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम द्वारा चकराता में भी विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई।

Related Posts

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश

  *हरिद्वार 14 मार्च 2026* जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जाने का मामला प्रकाश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *