चोरी के 02आरोपियों को लिया हिरासत में

 पथरी हरिद्वार 

 

दिनांक 4/2/2025 को वादिया पत्नी जमुना प्रसाद मिश्रा निवासी ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा थाना पथरी पर आकर एक तहरीर दी कि अज्ञात आरोपी द्वारा मन्दिर का ताला तोड़कर मन्दिर से दानपात्र व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

उपरोक्त तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

मन्दिर में हुई चोरी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये।

जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थाना पथरी से एक पुलिस टीम नियुक्त कि गयी।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई,व अथक प्रयास से दिनांक 5/2/2025 को पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मन्दिर में हुई चोरी को कबूला।

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ सामान बरामद किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
1- मनीष बिष्ट पुत्र प्रकाश बिष्ट निवासी ग्राम साडेपानी पो.धनगढी थाना सुक्खड जिला कईलाली नेपाल।
2-अनिकेत पुत्र अमर सिंह निवासी महमूदपुर, रामपुर बिहार थाना नैटोर जिला बिजनौर।

*पुलिस टीम*
1-उ.नि.विपिन कुमार
2-कां0सुशील कुमार
3-कां0 जितेंद्र पुंडीर

Related Posts

हरिद्वार पुलिस ने धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *