सेवानिवृत्त जिला गन्ना अधिकारी से नगदी लूट का हुआ खुलासा

 हरिद्वार 

जिला गन्ना अधिकारी के पद से रिटायर हुए पीड़ित बुजुर्ग ऋषिपाल सिंह निवासी सुभाषनगर रुडकी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 430/2025 धारा- 309(4),317(2),3(5) B.N.S. पंजीकृत किया गया।

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जल्द खुलासे के संबंध में दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर कसरत करते हुए गठित पुलिस टीम ने विभिन्न सबूत जुटाए। लुटेरों के ही हुलिये के दो युवक दिखने पर पीड़ित बुजुर्ग द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस टीम ने K.L.D.A.V. इन्टर कॉलेज के गेट के पास से दो लडको को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से लूट के दौरान इस्तेमाल की गई बुलेट मोटर साइकिल व ₹40,000/- नगदी बरामद की।

नशे की लत को पूरा करने के लिए गुनहगार बने दोनों युवकों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपित-*
1. यश अग्रवाल पुत्र स्व. अमरीश अग्रवाल निवासी राजेन्द्रनगर कोतवाली गगंनहर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
2. शिवा सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी उपरोक्त, आयु 25 वर्ष

*बरामद माल-*
1- लूट में प्रयुक्त मो0सा0 बुलेट- 01
2- लूटी गई नगदी ₹40,000/-

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक आर0के0 सकलानी
2- व0उ0नि0 अजय शाह
3- उ0नि0 नवीन कुमार
4- उ0नि0 मुनव्वर हुसैन
5- म0हे0का0 बबीता
6- हे0का0 बृजकिशोर
7- कानि0 रणवीर
8- का0 मनमोहन
9- का0 राकेश राणा

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *