पूर्व व वर्तमान विधायक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज

दिनांक 25.1.25 को पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह एवं वर्तमान विधायक खानपुर उमेश कुमार द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर एक दूसरे के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर एक दूसरे को देख लेने की चुनौती दी जा रही थी।

पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह द्वारा फेसबुक पर विधायक उमेश कुमार के परिजन एवं माता के लिए कथित अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर विधायक उमेश कुमार द्वारा दि० 25.1.25 की रात्रि कुंवर प्रणव सिंह के आवास में जाकर सोशल मीडिया पर लाईव आकर कुंवर प्रणव सिंह के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया फिर दिनांक 26.1.25 को दिन में कुंवर प्रणव सिंह एवं उसके समर्थकों द्वारा कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत विधायक खानपुर के आवास पर पहुंचकर वाद विवाद/मारपीट कर फायरिंग की गई और देहरादून के लिए रवाना हुए जिन्हें पुलिस द्वारा रोककर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रकरण में पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह पक्ष की ओर से रानी देवयानी की तहरीर पर दि० 26.1.25 को कोतवाली रुड़की में मु0अ0स0 29/25 धारा 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352 BNS दर्ज किया गया एवं विधायक उमेश कुमार पक्ष की ओर से जुबेर काजमी की तहरीर पर मु०अ०स० 30/25 धारा 109,190, 115(2), 191(2),191(3), 324(4), 333, 351(3), 352 BNS दर्ज किया गया। प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रकरण में शुरुआत से ही सख्ती दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने के क्रम में दोनों मुख्य आरोपियों वर्तमान विधायक उमेश शर्मा व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है साथ ही दोनों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलाने के लिए शासन से पत्राचार करने के साथ ही लाइसेन्सी अस्लहो के दुरुपयोग के सम्बन्ध में चिन्हीकरण करते हुए लाइसेन्स निरस्तीकरण के सम्बन्ध में कार्यवाही प्रचलित है।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *