हरिद्वार-विजिलेंस टीम ने आज हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए 40वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में 20000 की रिश्वत की मांग कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़ को जिला मुख्यालय से दबोच लिया। खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।जिसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
