बाप बेटी के रिश्ते को किया कलंकित, सौतेली बेटी से करता था दुष्कर्म

कनखल. हरीद्वार
दिनांक 27.02.23 को थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत निवासरत लगभग 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने सूचना दी कि उसका सौतेला पिता लगभग पांच वर्षो से उसके साथ डरा धमकाकर दुराचार कर रहा है, किसी को बताने पर खुद को एवम पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इस सूचना पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए बाद मेडिकल पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज दिनांक 28.02.23 को अभियुक्त को कनखल थाना क्षेत्र से दबोचते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई l

अभियुक्त द्वारा अपने कृत्य की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि वह मूल रूप से बागपत का रहने वाला है तथा लगभग 40 वर्षो से कनखल में रहकर दर्जी का काम करता था, उसकी पहली पत्नी जिससे उसके 3 बच्चे है की लगभग 2010 में मृत्यु के पश्चात उसके द्वारा मेरठ निवासी विधवा महिला जिसके पास एक बेटी थी के साथ वर्ष 2014 में विवाह कर लिया तब से सौतेली बेटी व दूसरी पत्नी इसी के साथ रहती है। दूसरी पत्नी विकलांग होने और मिर्गी के दौरे आने के कारण अस्वस्थ रहती है।

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *