बाइक व स्कूटर सवार से प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करते 02 तस्कर दबोचे

मंगलौर हरीद्वार
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों इस्तकार व विनीत को बाइक व स्कूटर से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए 1 लाख 14 हजार नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट व तस्करी में प्रयुक्त वाहनों के साथ दबोचा गया।

अभियुक्तों द्वारा नशे की दवाइयां मु0नगर से लाकर हरिद्वार के मेडिकल स्टोरों में सप्लाई की जाती थी। ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
*१* इस्तकार पुत्र निसार अहमद निवासी लाला वाली गली पुरानी तहसील रुड़की कोतवाली गंगनहर
*२* विनीत पुत्र रामकुमार निवासी गली नंबर 2 दक्षिणी कृष्णापुरी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर

*बरामदगी*
1- अल्प्राजोलम टैबलेट- 1 लाख 14 हजार
2- मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस- 01
3- स्कूटर- 01

*पुलिस टीम*
CO मंगलौर बहादुर सिंह चौहान
प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल
SI पुष्पेंद्र सिंह
का0 मनीष, का0 संजय, का0 बलबीर, का0 नरेश

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *