अवैध खनन में ट्रक किये सीज

हरिद्वार : आज सुबह 10 बजे शिकायत प्राप्त होने तथा जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला खान अधिकारी हरिद्वार व तहसीलदार हरिद्वार द्वारा हरिद्वार-लक्सर रोड पर औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बूढ़ी माता मंदिर के पास वन चौकी के बाद एक ट्रैक्टर सं0- UK17 M 8997 को रोककर पाया गया कि ट्रैक्टर में रेता भरा हुवा है, जिसके सम्बंध में ट्रैक्टर चालक कोई वैध दस्तावेज नही दिखा पाया, ट्रैक्टर में 5 घन मी0 कोरसेंड पायी गयी जो अवैध थी, जिसे मय उपखनिज सीज करके पुलिस चौकी जगजीतपुर में सुपुर्द किया गया है। उक्त के पश्चात टीम द्वारा जियापोता-कटारपुर मोटर मार्ग में जाते समय ग्राम कटारपुर के निकट 02 हाइवा व 01 ट्रैक्टर आते दिखे जिनमे पाया गया कि किसी में भी ई रव्वना नही है। ट्रैक्टर सं0-UK 08 CA 7648 में घन मी0 07 घन मी0 अवैध रेता पाया गया तथा हाइवा ट्रक 6 टायरा वाहन सं0-UK08 CA में 14 घन मी0 ग्रिट व 10 टायरा हाइवा UK 08 CB में 10 घन मी0 बोल्डर पायी गयी, उक्त 03 वाहनों को सीज करके कटारपुर स्थित शिव शक्ति स्टोन क्रेशर के मुंशी के सुपुर्द किया गया है। अवैध खनन व अवैध परिवहन के खिलाफ राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही लगातार गतिमान है, टीमों द्वारा रात्री को भी लगातार गस्त की जा रही है।
आज की कार्यवाही में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार हरिद्वार श्रीमती रेखा आर्य, खनन विभाग के खनिज मोहर्रिर, राजस्व विभाग के राजस्व उपनिरीक्षक आदि थे।

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *