अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी

कलियर हरिद्वार

 

 

कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के सार्थक नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर वार कर रही है। पिछले कई दिनों से कलियर व आस पास क्षेत्र में मोटर साईकिल चोरी व मोबाइल चोरी कि घटनाएँ हो रही थी जिनमे थाना कलियर में अलग अलग मामले अभियोग दर्ज हुए थे।

पुलिस टीम द्वारा उक्त घटनाओं के संबंध में डिजिटल एविडेंस इकट्ठा किए तो घटनाओं में सम्मिलित एक आरोपी की पहचान रिहान उर्फ़ काला उर्फ़ इरानी के रूप में हुई। जुटाई गई जानकारी एवं सबूत के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 12 अप्रेल 2024 को मुखबिर की सूचना पर 52 दर्रा धनोरी के पास से संदिग्ध आरोपी रिहान को पकड़ा गया।

तलाशी में बरामद मोटरसाइकिल व मोबाइल का मिलान करने पर उक्त दोनों का कलियर क्षेत्र से चोरी किया जाना पाया गया। आरोपी की निशांदेही पर पुलिस टीम ने तीन अन्य मोटर साईकिल (कुल चार मोटर साईकिल) बरामद की।

*विवरण गैंगलीडर-*

रिहान इरानी उर्फ काला पुत्र युसूफ निवासी मदीना कॉलोनी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश

*बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण*

1-मोटर साईकिल हौंडा साईन
2-मोटर साईकिल प्लेटिना
3- स्प्लेंडर मोबाइल सा0
4. मोटर साईकिल स्प्लेंडर प्लस
5-एक अदद मोबाइल जिस संबंध में थाना कलियर पर मु0अ0 संख्या -456/2023 धारा 380/457भा द वि दर्ज है
6–एक अदद मोबाइल संबंधित मु0अ0संख्या 85/2024 धारा 379ipc

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*

1- 179/21 380./ 411 थाना कलियर

2- 384/21 380/457/411थाना कलियर

3- 325/22 धारा 380/457/411 थाना कलियर

4 -541/22 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना कलियर

5 -48/24 धारा 379/411 थाना कलियर

6- 85/24 379/411 थाना कलियर

7. 95/24 धारा 379/411 थाना कलियर

8. 124/24 धारा 379/411 ipc थाना कलियर

 

*पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 आमिर खान
2. उ0नि0 मनोज सिरोला
3. उप0नि0 विनोद गोला
4. हेड कास्टेबल सोनू कुमार
5. कास्टेबल अजय काला
6. का0 भादूराम वर्मा

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *