नाबालिग काअपहरण करने वालेआरोपी को UP से दबोच लाई लक्सर पुलिस,

कोतवाली लक्सर

दिनांक 10.11.2025 को शिकायतकर्ता निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद, थाना कोतवाली लक्सर द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को देव पुत्र धर्मवीर उर्फ़ छांगा निवासी अकबरपुर ऊद, कोतवाली लक्सर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना लक्सर पर मुकदमा मु0अ0सं0 1115/25 पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वांछित की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशों के अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा लगातार व्यक्ति के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा आरोपी के बाहरी राज्यों में जाने की संभावनाओं पर भी निगरानी रखी गई। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था।

दिनांक 14.11.2025 को लक्सर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी, पतारसी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी देव को हरिद्वार–मुजफ्फरनगर रोड, फलावदा के पास से हिरासत में लिया गया तथा अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया।

अपहर्ता के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित
देव पुत्र धर्मवीर उर्फ़ छांगा निवासी अकबरपुर ऊद, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
उम्र– 20 वर्ष

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह
  2. हे0का0 विनोद कुमार
  3. का0 हिमांशु चौधरी
  4. मा0का0 पूनम
  • Related Posts

    फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

    हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

    SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…