A.T.M. कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा

लक्सर. हरीद्वार

HDFC के लक्सर स्थित ATM में ढाढेकी ढांणा लक्सर निवासी व्यक्ति का कार्ड बदलकर खाते से रकम (₹107000/-) उड़ाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में दर्ज मु0अ0सं0- 671/21 धारा- 420, 379, 34, 411 भादवि में वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे ₹5000/- के इनामी अभियुक्त प्रवेश को पुलिस टीम दिनांक- 25.03.2023 को सहारनपुर से दबोचने में सफल रही।

उक्त मुकदमें में पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्त सुमित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्त प्रदीप को जिला कारागार सहारनपुर से द्वारा बी वारण्ट तलब किया गया था। अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार इनामी का विवरण-*
प्रवेश पुत्र जब्बार निवासी ग्राम चन्द्रपुर मजबता थाना बडगांव जिला सहारनपुर उ0प्र0

*पुलिस टीम-*
01. SHO लक्सर अमरजीत सिंह
02. SI प्रेम प्रकाश शाह
03. HC सुधीर

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *