हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में दिनांक 04/05.07.2026 को कोतवाली नगर पुलिस कोतवाली क्षेत्र में गस्त करते हुए सरकारी बस वर्कशॉप से रेलवे कॉलोनी को जाने वाले कच्चे रास्ते के बाहर खड़े होकर चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान दो व्यक्ति बाइक से टिबडी फाटक की तरफ से आते दिखाई दिये पुलिस टीम को चैकिंग करते देख बाइक को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे जिस पर उन व्यक्तियों पर शक होने पर पुलिस पार्टी द्वारा फुर्ती से कुछ दुरी पर ही बाइक सहित पकड लिया नाम पता पूछने पर बाइक चालक ने अपना नाम रोहित सैनी पुत्र संजय सैनी निवासी शान्ती विहार कालौनी लाल मन्दिर थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया।

उक्त व्यक्ति के पास लटका बैग को खोलकर देखा तो बैग में हरे रंग का पत्ती नूमा पदार्थ जिसे सूंघकर देखा तो गांजे की तीक्ष्ण गन्ध आ रही थी हमराही कर्मगणों को दिखाकर सूंघाकर देखा तो सभी ने अनुभव के आधार पर गांजा होना तस्दीक किया बरामद पदार्थ का वजन किया तो 5.160 किलोग्राम वजन पाया गाया तथा पिछे बैठे व्यक्ति ने आपना नाम मोहित सैनी पुत्र स्व० संजय सैनी निवासी शान्ति विहार कालौनी नियर लाल मन्दिर थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया जिसके हाथ में एक सफेद रंग का थैला है जिसे खोलकर दिखा कि तो बैग में हरे रंग का पत्ती नूमा पदार्थ जिसे सूंघकर देखा तो गांजे की तीक्ष्ण गन्ध आ रही थी अनुभव के आधार पर गांजा होना तस्दीक किया। बरामद पदार्थ का वजन किया गया तो 4.640 किलोग्राम वजन पाया गया । कुल 9.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ आरोपित से पूछताछ पर आरोपित द्वारा बताया कि हमने निवासी बुढाना मुज्जफनगर से बहादराबद में टोल प्लाजा के पास से लिया था।

आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस पंजीकृत किया गया।

वांछित आरोपित की तलाश जारी है।

*नाम पता आरोपित*
1-मोहित सैनी पुत्र स्व० संजय सैनी निवासी शान्ति विहार कालौनी नियर लाल मन्दिर थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
2-रोहित सैनी पुत्र संजय सैनी निवासी शान्ती विहार कालौनी लाल मन्दिर थाना कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
9.800 किलोग्राम अवैध गांजा
मय बाइक हीरो होन्डा

*पुलिस टीम-*
*1-श्री कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक
2-उ0नि0 प्रदीप कुमार
3- अ०उ०नि० भरत सिह
4- का0 जीवन तिवारी
5-कानि0रनजीत सिंह – एएनटीएफ
6-कानि0 नितुल यादव-एएनटीएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *