पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 हरिद्वार– योगेन्द्र कुमार पुत्र तेलूराम निवासी ग्राम हलवाना थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 09.03.2022 को खुद की मोटर साईकिल सं0 UP11AR- 7684 सुपर स्पलेण्डर रंग काला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में दी गई जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 222/2022 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के सम्बन्ध में तत्काल उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात उक्त घटना के अनावरण हेतू पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  को तत्काल टीमें गठित करने के निर्देशन दिये गये निर्देशों के अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  द्वारा  क्षेत्राधिकारी मंगलौर  एवं थानाध्यक्ष भगवानपुर के निकट प्रयवेषण में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से आने जाने वालो सभी मार्गों से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लगातार समय-समय पर उच्चाधिकारी गणों से दिशा निर्देश प्राप्त कर घटना के अनावरण हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज को संकलित कर डाटा का विशलेषण किया गया जिससे कही महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को प्राप्त हुए। परिणाम स्वरूप दिनांक 11.03.2022 को दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर खानपुर चौक के पास तीन व्यक्ति 1- नावेद पुत्र तासीन उम्र- 24 वर्ष 2- तोकिर पुत्र तासीन उम्र- 26 वर्ष 3- नदीम पुत्र कलीम उम्र- 25 वर्ष निवासीगण ग्राम बालेकी थाना भगवानपुर जनपद हरिदवार को चोरी की गयी मोटर साईकिल सं0 UP11AR- 7684 सुपर स्पलेण्डर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया 

अभि0गणों से पूछताछ करने पर बताया कि हम तीनों ने एक साथ मिलकर 02 दिन पहले रायपुर गाँव में एक फैक्ट्री के सामने से चोरी की थी अभि0 तौकिर द्वारा बताये गया कि  नावेद मेरा सगा बडा भाई है ज्यादा पैसे कमाने के लालच में हम तीनो नें मिलकर यह मोटर साईकिल चोरी की थी जिसे हम तीनों मिलकर कलियर क्षेत्र में बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
नाम पता गिरफ्तार अभि0गण–
1- नावेद पुत्र तासीन उम्र- 24 वर्ष
2- तोकिर पुत्र तासीन उम्र- 26 वर्ष
3- नदीम पुत्र कलीम उम्र- 25 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बालेकी थाना भगवानपुर जनपद हरिदवार सम्बन्धित मु0अ0सं0- 222/2022 धारा 379/411 भादवि
बरामदगी सामान का विवरणः-
1- मोटर साईकिल सं0 UP11AR- 7684 सुपर स्पलेण्डर रंग काला
पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 आशीष शर्मा प्रभारी चौकी कालीनदी
2- का0 638 बबलू खान
3- का0 800 गीतम सिंह

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *