विप्रो कंपनी सिडकुल हरिद्वार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरीष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की आदेशानुसार वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अपराध श्री मनोज कत्याल के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम, यातायात एवं महिला सुरक्षा के संबंध में आज दिनांक।9 मार्च 2022 को विप्रो कंपनी सिडकुल हरिद्वार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में विप्रो कंपनी के महाप्रबंधक श्री शरद सक्सेना एवं कंपनी के 56 अधिकारी, 10 महिला कर्मी उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के महत्व एवं लॉ इन्फोर्समेंट की कार्रवाई में मदद करने हेतु उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए गए मोबाइल ऐप्लिकेशन Traffic eye app, Smart samaratian scheme, traffic volunteer scheme के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में महिला।सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधनों एवं सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किए जाने हेतु चलाई गई मोबाइल ऐप्लिकेशन Gaura Shakti के संबंध में भी अवगत कराया गया। आयोजक द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु पूर्ण आश्वासन दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार में तैनात कांस्टेबल शक्ति सिंह के द्वारा वर्तमान समय में होने वाले प्रचलित साइबरअपराध जैसे कि यूपीआई पे रिक्वेस्ट, ओएलएक्स फ्रॉड, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग एवं फेसबुक फ्रॉड के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई किसी भी साइबर अपराध होने पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किए गए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, नैश्नल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत तत्काल दर्ज करने हेतु बताया गया

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *