गाजियाबाद के सिहानीगेट इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक घर में लूट की वारदात सामने आई

  गाजियाबाद  उत्तर प्रदेश -गाजियाबाद के सिहानीगेट इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक घर में लूट की वारदात सामने आई। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर के एफ-ब्लॉक में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े बिल्डर के घर में घुसकर मां-बेटी और ननंद को बंधक बनाकर चार लाख की नकदी और करीब 20 तोले के आभूषण चोरी कर लिए। घटना  के दौरान घर में प्रिया उसकी छह महीने की बेटी और 11 साल की ननद मौजूद थे। बदमाशों ने बिल्डर गुलाब सिंह भाटी की बहू प्रिया को हथियार के बल पर रस्सी से बांध दिया और मुंह पर टेप लगा दी।

घरेलू सहायिका के घर पर आने के बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी एसपी सिटी सीओ समेत दो थानों की पुलिस पहुंची।

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *