पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई वारदात में शामिल 10,000/-रुपए के इनामी को पिता सहित दबोचा

खानपुर हरिद्वार

थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06-01-2023 को अभियुक्तों द्वारा ग्राम प्रह्लादपुर निवासी सोहनवीर उर्फ सोमवीर की गोली मारकर हत्या सम्बन्धित प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने घटना में शामिल ग्राम प्रह्लादपुर निवासी 10,000/- रुपए का इनामी अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र सनत कुमार व सनत कुमार पुत्र कंवरपाल को घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस व मोटर साइकिल सहित दबोचने में कामयाबी हासिल की।

उक्त गोलीकांड की सूचना मिलने पर एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह व जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे तथा घटनास्थल का मुआयना करने के पश्चात खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मृतक के भाई प्रीतम सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0 04/23 धारा 302,120 बी0 भादवि0 दर्ज किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा मुकदमें में नामजद अभियुक्त सुमित कुमार पर 10000/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आपसी समन्वय बनाकर कड़ी मेहनत के साथ लगातार संभावित जगहों पर दबिश देकर तकनीकी मदद एवं सुत्रों से जानकारी संकलित कर दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया।

*बरामद सामग्री-*
1-घटना मे प्रयुक्त मो0सा0UK08AK 5034
2-अदद देशी तमंचा 32 बोर मय एक खोखा कारतूस 32 बोर
3-1 तमंचा 315 बोर मय 1 खोखा कारतूस 315 बोर

*पुलिस टीम-*
1-CO लक्सर विवेक कुमार
2-SHO लक्सर अमरजीत सिंह, 3-SO खानपुर रविन्द्र कुमार, 4-SI नवीन चौहान, 5-SI –रविन्द्र जोशी, 6-SI कल्पना शर्मा, 7-का0 135 अरविन्द, 8-का0 491 सुखविन्दर, 9-का.चा. जयपाल, 10-का0 381 सुधीर कुमार 11-कानि0 1438 सुनील कुमार

*CIU टीम-*
1-ASI अहसान अली, 2-कानि0 कपिल, 3-कानि0 महिपाल सिंह

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *