जर्स कंट्री स्थित स्कूल से हुई चोरी का हुआ खुलासा स्कूल ऑनर के भूतपूर्व ड्राईवर ने साथी संग मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

 
 
 
 ज्वालापुर हरिद्वार – 
 
जुर्स कन्ट्री स्थित विज्डम ग्लोबल स्कूल के आफिस से दिनांक 28-29.12.2022 की रात्रि को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा आफिस की आलमारी की दराज से नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में स्कूल संचालक शशिभूषण चौहान पुत्र श्री मास्टर इलम सिंह नि0 बहादराबाद हरिद्वार द्वारा दिनांक 29.12.2022 दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मु0अ0सं0 783/22 धारा 380 I.P.C. का पुलिस टीम ने खुलासा करने में कामयाबी हासिल की। 
 
गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न संभावनाओं पर काम करते हुए तकनीकी कौशल की मदद से विज्डम ग्लोबल स्कूल के ऑनर यू.सी. जैन के पूर्व ड्राईवर आनंद सिंह व अन्य अभियुक्त मनोज चंद को उक्त चोरी की घटना में चोरी हुई नगदी में से खर्च करने के बाद बचे ₹4,62,000/- व मोटरसाइकिल होण्डा साईन सहित गिरफ्तार किया गया। 
 
पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि *”मेज की दराज में बडी मात्रा में पैसा मौजूद रहने की बात से वाकिफ पूर्व ड्राईवर”* चार पॉच महीने पहले यहाँ से नौकरी छोडकर दिल्ली चला गया था तथा वहीं टैक्सी ड्राईवर के रुप में कार्य कर रहा था। काफी लोगों का कर्ज होने के चलते अभियुक्त आनंद सिंह ने अपने साथी मनोज चंद के साथ मिलकर सारी योजना तैयार की और घटना को अंजाम दिया। स्कूल के बीच के गेट पर गार्ड न होने की जानकारी भी अभियुक्तों के लिए फायदेमंद साबित हुई।
 
वारदात के बाद दोनों अभियुक्त तीन लाख रु0 अपने साथ ले गये और बाकी पैसे उन्होंने नहर पटरी के किनारे जमीन के नीचे छिपा दिये। दिल्ली पहुंच ढाई लाख रु0 मनोज ने अपने पास रखे तथा 50 हजार रु0 आनन्द अपने पास ले गया। बंटवारे में हाथ लगे पैसों से अभियुक्त मनोज ने 01 लाख 02 हजार कीमती मोटर साईकिल (होण्डा साईन) तथा 15 हजार का मोबाइल फोन (रेडमी 5जी) खरीदा तथा ₹1,00,000/- अपने बैंक खाते में जमा किये थे। 
 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- आनंद सिंह पुत्र खीम सिंह पता ग्राम मटयानी थाना पंचेश्वरजिला चम्पावत उम्र-39 वर्ष 
2- मनोज चंद पुत्र त्रिलोक चंद निवासी ग्राम चमदेवल थाना लोहाघाट जिला चम्पावत उम्र- 40 वर्ष 
 
 
बरामद माल का विवरण-
(1) नगदी ₹4,62,000/-  
(2) खरीदी गई मो0सा0 हौण्डा साईन (कीमत ₹102000/-)
(3)चोरी के पैसों से खरीदा हुआ मोबाइल फोन रेडमी 5जी (कीमत ₹15000/-) 
 
नोट- अभियुक्त मनोज द्वारा चोरी के पैसों में से 01 लाख रु0 अपने बैंक खाते में जमा कराये गये हैं। 
 
 
पुलिस टीम–   
1- SHO ज्वालापुर आर0 के0 सकलानी 
2- SSI संतोष सेमवाल 
3- SI सुनील रमोला (चौकी प्रभारी बाजार)
4- HC अनूप 
5- HC अनिल भट्ट 
7- C. 808 हसलवीर 
8- C. 607 नितुल यादव 
9- C. 1360 नरेन्द्र राणा 
10- C. 768 विरेन्द्र चौहान 
11- C. 120 वीर सिंह 
12- C. 732 गणेश तोमर 
13- C. 834 अशोक 
14- C. 703 विक्रम तोमर 
15- C. 202 सुखदेव 
16- C. 303 विरेन्द्र 
17- C. पदम (सी.आई.यू. हरिद्वार)
18- C. नरेन्द्र (सी.आई.यू. हरिद्वार)

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *