बिजली ठेकेदार द्वारा नशे में हवाई फायर

 

 हरिद्वार

30-11-2022 की रात्रि ज्वालापुर रेगुलेटर पुल के पास स्थित बिजली घर में बिजली ठेकेदार व बिजली कर्मियों द्वारा की जा रही पार्टी के दौरान ठेकेदार पुलकित पुत्र वीरेंद्र निवासी झवरेडी थाना झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा नशे में हवाई फायर कर लाइसेंसी रिवाल्वर का दुरुपयोग करने पर कोतवाली ज्वालापुर में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पार्टी में शामिल होकर शराब पीने व हुड़दंग मचाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र मदनलाल निवासी टिवडी रानीपुर, वरुण पवार पुत्र सुरेंद्र पवार निवासी पथरी पावर हाउस बहादराबाद, पंकज पुत्र जगपाल निवासी उदय विहार जगजीतपुर कनखल व अमित कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी शिव मील बहादराबाद का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

बरामदगी का विवरण
01 रिवाल्वर (लाइसेंसी)

पुलिस टीम
1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल
2- का0890 हेमंत रोहित
3. का429 कृष्ण कुमार

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *