अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर स्थित एक मकान में कुछ महिलाएं व पुरुष अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए 02 पुरुष व 01 महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से 01 पीड़िता को मुक्त कराया गया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 77/2026 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. इरफान पुत्र महमूद, निवासी ग्राम व थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष
2. सोफियान पुत्र साजिद, निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष
3. महिला, निवासी थाना कलियर, हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष

*बरामदगी*
1. 02 लिफाफों में आपत्तिजनक सामग्री
2. ⁠04 अदद मोबाइल फोन व 03 चार्जर
3. ⁠देह व्यापार से प्राप्त ₹3000 की अवैध धनराशि
4. ⁠घटना में प्रयुक्त वाहन वैगनआर

*पुलिस टीम*
1. प्र0नि0 आशुतोष सिंह राणा – कोतवाली रानीपुर
2. ⁠उ0नि0 विकास रावत
3. ⁠म0उ0नि0 मनीषा नेगी
4. ⁠अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
5. ⁠कां0 संजय बलूनी
6. ⁠म0का0 अनीता गुसाईं

*AHTU टीम*
1. निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला
2. ⁠म0हे0का0 सुरजीत कौर
3. ⁠का0 दीपक

Related Posts

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *