लक्सर हरिद्वार
दिनांक-* 07.12.2025

मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी ।

उक्त के क्रम में दिनांक 06.12.2025 को लक्सर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग जगहो से दौराने चैकिंग 02 व्यक्तियों को कुल 162 अवैध नशीले कैप्सुलो के साथ गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों जानकारी व पूछताछ करने पर बताया कि वह नशे के आदी है, नशीले कैप्सूलो को स्वयं के लिये व कुछ बेचने के लिये अपने पास रखते है । अभियुक्तगणो से बरामद अवैध नशीले कैप्सूलो के श्रोत की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

*पंजीकृत अभियोग-*
1 -मु0अ0सं0 1242/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम मानिश
2- मु0अ0सं0 1243/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम साजिद

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-मानिश पुत्र इसरार निवासी सुल्तानपुर आदमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
2-साजिद पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी सुल्तानपुर आदमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष

*विवरण बरामदगी अभि0 मानिश से -*
1- 72 कैप्सूल Dicyclomine HCI. Tramadol HCI & Acetaminophen Capsules

*विवरण अभियुक्त साजिद से*
90 कैप्सूल Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 नरेन्द्र सिंह-कोतवाली लक्सर
2-उ0नि0 नीरज रावत-कोतवाली लक्सर
3-हे0कानि0 रविन्द्र नागर-कोतवाली लक्सर
4-कानि0 राजेद्र सिहं –कोतवाली लक्सर
5-कानि0 सतपाल राणा–कोतवाली लक्सर
3-कानि० सन्दीप रावत-कोतवाली लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *