01 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा व नगदी ₹11000/- के साथ 01 आरोपित को दबोचा

रूडकी हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा युवाओं की नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टास्क दिये गये है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु टीम का गठन किया गया।

उक्त क्रम में दिनांक- 12.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति सारिक पुत्र शाहिद निवासी बागोवाली जमीयत कॉलोनी सिसौना रोड मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को 01 किलो किलो 278 ग्राम अवैध गांजा व गांजा को बेचकर कर कमाए गए ₹11000/- के साथ पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।

आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*आरोपित का विवरण*
सारिक पुत्र शाहिद निवासी बागोवाली जमीयात कॉलोनी सिसौना रोड मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।

*विवरण बरामदगी*
01 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा
नगदी ₹ 11000/-

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 सुभाष चंद्र
2- हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार
3- कांस्टेबल सुरेश तोमर

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *