मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए

देहरादून/विकासनगर 4 जुलाई 
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार  के नेतृत्व में टीम द्वारा रात्रि को  विकासनगर के आस-पास अवैध खनन के परिवहन हेतु चलाये गए अभियान के दौरान 3 डम्पर अवैध खनन परिवहन एवं क्षमता से अधिक सामग्री लदे होने पाये जाने पर तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। जिन पर करीब 1 लाख पचास हजाए से अधिक धनराशि की चालन की कार्यवाही की गई है।

 संबंधित टीम द्वारा तीनों वाहनों को सीज करते हुए राज्य में प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन है। वाहनों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गई  है।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, जिसके लिए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन, की सूचनाओं/शिकायतों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए निरंतर कार्यवाही करें।
 
छापामारी अभियान में जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा तहसीलदार विकासनगर सहित अन्य शामिल थे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *