एचईसी की छात्रा आस्था सिंघल को विश्वविद्यालय टाॅप करने पर गोल्ड मैडल

 

 हरिद्वार-नगर की सुविख्यात संस्था एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की बीकाॅम (आॅनर्स) की छात्रा आस्था सिंघल ने विश्वविद्यालय में 80.55 प्रतिशत अंको के साथ टाॅप करने पर विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मैडल के लिये चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के  निदेशक डा0 अंशुल शर्मा ने बताया कि एचईसी काॅलेज की छात्रा आस्था सिंघल को श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा पीस्टलवीड काॅलेज आॅफ इन्फोरमेशन एवं टैक्नोलाॅजी, देहरादून में आगामी 6 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह में उत्तराखण्ड के महामहीम राज्यपाल लैफ्टीनैंट जनरल श्री गुरमीत सिंह एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 पी.पी. ध्यानी द्वारा गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया जायेगा।
काॅलेज निदेशक ने बताया कि उक्त छात्रा आस्था सिंघल के पिता श्री अनिल सिंघल का निधन हो चुका है तथा छात्रा की माता श्रीमती दीप्ति सिंघल प्राईवेट नौकरी करती हैं, आस्था सिंघल बचपन से ही होनहार छात्रा है।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने विश्वविद्यालय टाॅपर आस्था सिंघल को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिये शुभकाॅमनांये दी। साथ ही संस्थान की कार्यवाहक प्राचार्या डा0 मौसमी गोयल, एचओडी डा0 तृप्ति अग्रवाल, क्लास कोअर्डिनेटर रितु मोदी, श्रीमती नेहा टाॅक एवं दीपशिखा बोहरा ने आस्था सिंघल को बधाई दी।

Related Posts

जनपद मे रंगीन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रंगीन मत्स्य कलस्टर का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार 13 मई 2026* जनपद के किसानों को मत्स्य पालन के माध्यम से आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर…

कोतवाली कनखल में वरिष्ठ नागरिकों के साथ आयोजित हुई गोष्ठी

कनखल हरिद्वार दिनांक 12.05.2026 को थाना कनखल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारा सीनियर सिटिजनों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *