अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन पर शक्त से शक्त कार्यवाही के पुनः निदेश दिए है

 
 
 हरिद्वार– जनपद के भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला क्षेत्र में गत दिवसो से अवैध खनन की मिल रही सूचनाओ / शिकायतों के संदर्भ में जिलाधिकारी *श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा* भगवानपुर उपजिलाधिकारी  (श्री वृजेश तिवारी) एवं खनन  अधिकारी (श्री रवि नेगी) को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये, जिसके क्रम में कल शाम से ही प्राशासन ने कार्यवाही करते हुये कुल 07 करेस्रो में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन के संदर्भ में मौका पैमाइश की।
 
अवैध भंडारण की शिकायतों के क्रम में अवैध खनन कर्ताओ के विरुद्ध नियमानुसार लाखो  अर्थदंड आरोपित किये जाने संबधित आख्याओं को 
जिलाधिकारी के सम्मुख प्रेषित किया जा रहा है।
 
 औचक निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध खनन कर्ताओ के ई0 पोर्टलों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक बंद किये जाने के निर्देश जिला खान अधिकारी को दिए।
 *जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय* द्वारा कार्यवाही के बाद राजस्व एवम खनन विभाग के अधिकारियो को जनपद अंतर्गत किसी भी स्थल क्षेत्र में अवैध खनन/ भंडारण / परिवहन पर शक्त से शक्त कार्यवाही के पुनः निदेश दिए है।

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *