क्षेत्राधिकारी नगर  द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया

 हरिद्वार-आज क्षेत्राधिकारी नगर  द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान  क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना परिसर में स्थित बैरक की साफ सफाई में शस्त्रों की साफ-सफाई व उनके रखरखाव का भौतिक निरीक्षण करते हुए शस्त्रों को खोलने चलाने के संबंध में अधिकारी/ कर्मचारी गणों से जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना मैस में बनने वाले कर्मचारी गणों के भोजन व्यवस्था की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया ।  थाने के माल खाने में रखें माल मुकदमाती का गहनता से निरीक्षण कर मालो के रखरखाव तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु माल खाना मोहर्रिर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक द्वारा संपादित की जा रही विवेचना के संबंध में जानकारी लेते हुए लंबित विवेचना लंबित प्रार्थना पत्रो के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान  संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारी गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *