निर्दलीय प्रत्याशी   उमेश कुमार के गाड़ियों के काफिले पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी

हरिद्वार- निर्दलीय प्रत्याशी   उमेश कुमार के गाड़ियों के काफिले पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले में चल रही कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई। घटना यहां के हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी के पास की है। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार नागल इमरती से  देहरादून की   ओर लौट रहे थे… कि जैसे ही उनका काफिला कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंचा… रुड़की की ओर से पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी गाड़ियों के काफिले पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले की कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ प्रत्याशी उमेश कुमार सबसे आगे चल रहे थे लिहाजा वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि गाड़ियों के काफिले में पीछे बैठे हुए उनके सुरक्षाकर्मियों को कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल इस संबंध में नवीन कुमार की ओर से कनखल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *