प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिये हैं कि अपने – अपने जनपद से युक्रेन गए राज्य के नागरिकों के संबंध में सूचना प्राप्त की जाय

  देहरादून -प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखंड राज्य से विभिन्न कार्यों, यथा-शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूक्रेन में निवासरत हैं। वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड राज्य के नागरिकों का विवरण यथा-उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पासपोर्ट नंबर इत्यादि प्राप्त किया जाना अपरिहार्य है, जिससे उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्रवाही की जा सके।
प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देश दिये हैं कि अपने – अपने जनपद से युक्रेन गए राज्य के नागरिकों के संबंध में सूचना प्राप्त की जाय तथा आपातकालीन नंबर-112 पर विवरण उपलब्ध कराए जाने हेतु जनसामान्य को संसूचित किया जाये तथा उसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Posts

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जून की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में संपन्न

हरिद्वार आज दिनांक 23.07.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की…

दूसरे दिन भी जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान

    *हरिद्वार 23 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *