चैधरी ऋषिपाल अम्बावता को लकसर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाए-सुभाष नम्बरदार

हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष नम्बरदार ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता को लकसर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में सुभाष नम्बरदार ने कहा कि किसान नेता चैधरी ऋषिपाल अम्बावता किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर देश भर में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय चैधरी ऋषिपाल अम्बावता को लकसर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया जाए। गुर्जर समाज के अलावा किसानों सहित सभी वर्गो का समर्थन उन्हें मिलेगा। सुभाष नम्बरदार ने कहा कि पूरे देश के किसान संगठन चैधरी ऋषिपाल अम्बावता की लोकप्रियता व ईमानदारी परिचित हैं। ऐसे किसान नेता को अवश्य मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई अन्य पार्टियां किसान नेता चैधरी ऋषिपाल अम्बावता को चुनाव लड़ने का आमंत्रण दे रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चैधरी ऋषिपाल अम्बावता देश भर में किसानों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में उन्होंने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। उत्तराखण्ड के किसानों के लोकप्रिय नेता चैधरी ऋषिपाल अम्बावता लकसर सीट पर जीत हासिल कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। सुभाष नम्बरदार ने यह भी कहा कि हजारों की संख्या में किसान अपने नेता के समर्थन में प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कांग्रेस हाईकमान से कर रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान को जल्द निर्णय लेकर उन्हें लकसर से प्रत्याशी से घोषित करना चाहिए। सुभाष नम्बरदार ने बताया कि चैधरी ऋषिपाल अम्बावता पूर्व मुख्यमत्री हरीश रावत के करीबी हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। प्रविन्द्र सिंह, सागर सिंह, मांगेराम पंवार आदि किसान नेताओं ने चैधरी ऋषिपाल अम्बावता को कांग्रेस टिकट दिए जाने की मांग की।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *