देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में क्रिसमस पूर्व फेस्ट में दिखा नार्थ -ईस्ट संस्कृति का संगम 

 
देहरादून-देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में नॉर्थ ईस्ट फेस्ट का आयोजन किया गया।  क्रिसमस पूर्व महोत्सव के तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देहरादून में शिक्षा ग्रहण कर रहे नॉर्थ ईस्ट के छात्रों ने शिरकत की। कार्यक्रम में उत्तर-पूर्व की अनूठी संस्कृति का संगम देखने को मिला। 
 
किसी विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देहरादून में पढ़ रहे सभी विश्वविद्यालयों के नॉर्थ ईस्ट के छात्रों ने शिरकत की l कुलाधिपति श्री संजय बंसल की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नॉर्थ ईस्ट सांस्कृतिक नृत्य, संगीत के कार्यक्रम और फैशन शो आदि आकर्षण का केंद्र रहेl कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष श्री कुशाल सोनू, महासचिव श्री नामकीन, ईस्टर्न नागालैंड स्टूडेंट यूनियन देहरादून के अध्यक्ष श्री मॉम सों खयम, नागा स्टूडेंट यूनियन देहरादून के अध्यक्ष श्री सुनजीमारो मोआ, महासचिव श्री जेटीलोकेज ने शिरकत की और अपने विचार रखेl इस अवसर पर देवभूमि विश्वविद्यालय के उप कुलाधिपति श्री अमन बंसल, ट्रेनिंग प्लेसमेंट के निदेशक श्री अनमोल बंसल, उपकुलपति डॉ. आर. के. त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. मनीष माथुर, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक श्री अभिषेक गुप्ता, अधिष्ठाता डॉ. आलोक कुमार, श्री शुभाशीष गोस्वामी, श्री राहुल भट्ट सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहेl सुश्री रितिका पुरी तथा सुश्री हबीबा शेख द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गयाl कार्यक्रम में देहरादून में पढ़ रहे नॉर्थ ईस्ट के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज की 

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *