ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े वृद्ध दंपत्ति के साथ में हुई लूट का खुलासा

 हरिद्वार समाचार-बीते दिनों ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े वृद्ध दंपत्ति के साथ में हुई लूट का खुलासा रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में एसएसपी हरिद्वार ने किया है। लूट की घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दिनांक 4 दिसंबर को आयुर्वेद भवन दया नंद नगरी ज्वालापुर में दो व्यक्तियों के द्वारा डॉ राजेंद्र अग्रवाल के घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज से घटना में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल पर घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर की सूचना पर एकड़ गांव के निकट से दोनों संदिग्धों को घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में शहजाद पुत्र अशरफ निवासी निकट अली चौक सुल्तानपुर लक्सर, राशिद अली पुत्र सलीम उर्फ कालू निवासी निकट अली चौक सुल्तानपुर लक्सर हरिद्वार बताया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूटी गई ₹2,93000 की धनराशि के साथ सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए। पकड़े गए अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि लूट की घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *