(FRI) में 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए

 देहरादून समाचार– देश के कई हिस्सों समेत उत्तराखंड में भी एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। सबसे अधिक सक्रिय मरीजों वाले देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (FRI) में 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को एफआरआइ देहरादून (FRI DEHRADUN) परिसर स्थित हॉस्टल में आइसोलेटे कर दिया गया है।
 
 
 
 
 
FRI के अपर निदेशक डा. एसके अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था और इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से दून प्रस्थान के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 08 अधिकारी संक्रमित पाए गए। इसके बाद दून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई तो तीन अन्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 11 पहुंच गई है।
 
 
 
 
 
वहीं 11 आइएफएस समेत 07 अन्य लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। तिब्बती समुदाय के 07 लोगों में  कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 03 क्लेमेनटाउन क्षेत्र से हैं, जबकि 04 सहस्रधारा रोड स्थित तिब्बतन कालोनी से हैं।
 
आपको बता दें कि, बीते कल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार, इस समय प्रदेश में 180 कोरोना सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। इनमे से भी सबसे अधिक एक्टिव केस देहरादून में है। यहां 134 सक्रिय मरीज है, जबकि प्रदेश के तीन जिलों बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में कोई भी सक्रिय मरीज नहीं हैं। यह तीनों जिले कोरोना मुक्त हैं

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *