हरिद्वार, 29 नवंबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आज रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का आयोजन हरिद्वार के भगत सिंह चौक से भेल हरिद्वार तक उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat), भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे हुआ, जिसमें युवाओं, MY Bharat स्वयंसेवकों, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पदम् प्रकाश शर्मा अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरु यूथ सेंटर हरिद्वार ,हीरा सिंह बिष्ट
जिला महामंत्री भाजपा, हरिद्वार ,आशु चौधरी
अध्यक्ष हरिद्वार साइकिलिंग एसोसिएशन ,जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरिद्वार शिवम सर
कोच एवं मेंटर
बास्केटबॉल एसोसिएशन नेहरू यूथ सेंटर हरिद्वार, आदर्श कश्यप मंडल महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा हरिद्वार आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक साइकिल रैली, फिटनेस गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने नियमित शारीरिक व्यायाम एवं साइकिलिंग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण देशभर के 100 प्रतिष्ठित स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर का उद्देश्य भारतीय ओलंपिक आंदोलन के मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान एवं मित्रता को बढ़ावा देना तथा देश के नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत के संकल्प को भी प्रमुखता से जोड़ा गया। युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत, हरिद्वार के जिला युवा अधिकारी श्री बृजेश कौशिक ने कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन ही एक सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

मेरा युवा भारत, हरिद्वार द्वारा सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की फिटनेस एवं जन-जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *