गैरसैंण -आज दिनांक 26-10-2026 को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी द्वारा गैरसैंण में हो रहे आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए आज भराड़ीसैंण पहुंचकर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए l
प्रबंध निदेशक महोदय के साथ निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल श्री एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्री गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता श्री एस .एन .वर्मा, अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे।
