दिनांक 16.10.2026

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में कल्चरल क्लब द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा महोत्वसव ‘डांडिया एवं गरबा ईव- स्टिक टू डांस‘ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।, रंग बिरंगे परिधानों में सजे छात्र छात्राओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। परिसर में संगीत, नृत्य और उत्सव का अद्भूत माहौल देखने को मिला।

इस आयोजन में छात्रों को फ्रीज डांस, सर्कल डांस व अन्य गेम्स खिलाये गये। प्रतियोगिताओं में विभिन्न राउण्ड के बाद मिस्टर एवं मिस डांडिया दीपक भट्ट एवं पंखी, मिस्टर एवं मिस अटायर अभिषेक एवं दित्या, मिस्टर एवं मिस डांसर आयूष राजावत, रितु बिष्ट, मिस्टर एवं मिस एंटरटेनर विनायक एवं प्रगति को घोषित किया गया।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोडना और उनके एकता सहयोग की भावना को बढावा देना है।
यह आयोजन क्लचरल क्लब की समन्वयक डा0 रितु मोदी के निर्देशन एवं सदस्यों वैष्णवी झा, वन्दना सैनी, शशांक, डा0 दीपिका संगतानी, ललित जोशी, उमराव सिंह, मनीष, अंजली विश्नोई आदि शिक्षकगणों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। अंत में सभी ने इस यादगार आयोजन का भरपूर आनंद लिया।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *